रवि जाधव ने दिया सूझ बूझ का परिचय 800 से पार मिले वोट
अध्यक्ष पद पर दूसरी बार डंका पीटा सेशन कोर्ट के चुनाव में
मुंबई ब्यूरो –
मुंबई –बॉम्बे सेशन कोर्ट में अधिवक्ता अध्यक्ष पद के चुनाव हेतू कई हस्तियों ने अपने नाम का पर्चा दाखिल किया। अलग पद के लिए भी पर्चा दाखिल किया गया। सेशन कोर्ट के अधिवक्ताओं के इस चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों तक चर्चा जोरों पर थी। और यह चुनाव 8 अक्टूबर 2025 को होना था। प्रतिद्वंदियों में कांटे की टक्कर थी। अपना भाग्य आजमाने के लिए पूर्व अध्यक्ष रवि जाधव ने फिर से अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया।
न जाने किस रूप में नारायण मिल जाएंगे यह कथन सत्य साबित होता दिखा और सेशन कोर्ट के चुनाव 2025 में अधिवक्ताओं की तरफ से अध्यक्ष पर उम्मीदवार रवि जाधव को विजय श्री वोट मिले जो आठ सौ से पार थे। कोशीश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस तरह से रवि जाधव ने जीत सुनिश्चित कर ली और अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद किया।
सेशन कोर्ट अधिवक्ता का चुनाव जीतनें बाद रवि जाधव से हुई एक मुलाकात के दौरान tv24now को एक बातविशेष रूप से समझ में आई कि वो एक धैर्यशाली व्यक्ति है वह कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास रखते हैं वो कुछ देने के लिए अधिवक्ता समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं उन्होंने हमेशा वकील एकता जिंदाबाद का नारा को बुलंद किया है। कई लड़ाई भी लड़ चुके हैं अधिवक्ता हित के लिए। उनकी जीत के बाद कई राजनीति जगत की हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है। रवि जाधव एक बड़ा नाम है मुंबई के हर पुलिस स्टेशन को यह नाम पता है समाज में न्याय की लड़ाई के लिए उनका रूप देखा है। अधिवक्ता रवि जाधव ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है।



