best news portal development company in india

नितिन सातपुते द्वारा जांच की मांग से महाराष्ट्र राजनीति में हाई टेंपरेचर

SHARE:

रोहित आर्य एनकाउंटर केस में सरकार होगी कटघरे में ?

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध काउंसिल नितिन सातपुते फाइल करेंगे रिट पिटीशन 

मुंबई ब्यूरो tv24now

मुंबई – मुंबई में बीते दिन रोहित आर्या नमक एक युवक का एनकाउंटर किया गया क्योंकि उसने कुछ बच्चों  सहित दो एडल्ट्स को बंधक बनाकर रखा था। पुलिसिया कार्रवाई में इनकाउंटर हुआ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ऐसी खबर जनता के बीच है। लेकिन नितिन सातपुते ने इसे फेक एनकाउंटर बताते हुए जांच की मांग के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दायर करने का फैसला लिया ताकि जनता को सच पता चले। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का पारा तब हाई हुआ जब पवई इलाके में बीते दिन रा स्टूडियो के अंदर रोहित आर्य नामक एक युवक का एनकाउंटर हुआ अस्पताल ले जाने में इलाज के दौरान रोहित की मृत्यु हो गई।

कारण है कि महाराष्ट्र सरकार से नाराज व असंतुष्ट था उसने कुछ बच्चों और दो एडल्ट लोगों को बंधक बनाकर सरकार से अपनी मांग पूरी करवाने के लिए एक प्लान बनाया था। इस घटना की जैसी ही जानकारी पुलिस को मिली तब पुलिस ने उक्त एरिया से वहां के सभी लोगों को हटा दिया और एरिया खाली करवाया ताकि ऑपरेशन सफल कर बंधक बच्चों और दो एडल्ट्स को मुक्त कराया जा सके। एनकाउंटर शुरू करने से पहले कमांडो ने रोहित आर्य से बात की जब हल नहीं निकला तब जवाबी कार्रवाई में रोहित आर्य पर गोलियां दागी गई अस्पताल ले जाने व इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के प्रसिद्ध काउंसिल नितिन सातपुते ने बयान दिया कि रोहित आर्य फेक एनकांउटर है सरकार की लापरवाही से बंधक बने बच्चों को छुड़ाने में सफल नहीं हो सकी जिसकी वजह से यह बड़ी घटना घटी। नितिन सातपुते ने कहा कि वो मुंबई उच्च न्यायालय में रोहित आर्या इनकाउंटर केस की जांच के लिए रिट पिटीशन दाखिल करेंगे ताकि देश की जनता के सामने सच उजागर हो सके।

 

Ajay Sharma
Author: Ajay Sharma

Leave a Comment