कोख के हत्यारे को जेल के अंदर देखना चाहती मां
देश की राजधानी में मां की सुनने वाला कोई नहीं

tv24now HQ MumbaI
अजय कौशल & रवि तिवारी की रिपोर्ट
मुंबई – देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक नव जवान बेटे की हत्या हुई है यह सिर्फ महज रोड दुर्घटना नहीं, यह एक इंटेंशन साबित करती है। साहिल की मां उसको न्याय दिलवाने के लिए सबके आगे हाथ जोड़ रही है। मीडिया में यह मामला गूंज तो रहा है लेकिन इसकी आवाज रेखा सरकार के कानों से दूर है।

गौरतलब हो कि सोशल मीडिया के माध्यम से साहिल की खबर ने तूल तो पकड़ लिया है। वो अपनी दो चकिया बाइक से सफर करने की शुरुआत कर रहा था तभी सामने से चार चकिया वाहन तीव्र गति से आया और साहिल की हत्या करके चला गया। जानकारी यह भी है कि जिस चार चकिया गाड़ी वाले ने साहिल धनैशरा को उड़ा दिया उस गाड़ी पर पहले से ही चालान पेंडिंग हैं। अब सवाल यह उठता है ट्रैफिक विभाग क्या कर रहा है। हत्यारे को खोजने के लिए मौत के बाद अब दिल्ली पुलिस की नाकाबंदी, जांच शुरू। मामला जब मीडिया में गूंजने लगता है तभी सरकारी विभाग हरकत में आते हैं।
पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार द्वारका, दिल्ली में हुई इस दर्दनाक घटना में 23 वर्षीय साहिल धनैशरा की मौत गंभीर सिर की चोट के कारण हुई।
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि साहिल को घातक क्रेनियो-सेरेब्रल ट्रॉमा (Cranio-Cerebral Trauma) हुआ था। इसका अर्थ है कि सिर और मस्तिष्क पर किसी बाहरी ताकत से जोरदार चोट लगी थी। ऐसा प्रतीत होता है मानो सिर किसी कठोर वस्तु से अचानक और तेज़ी से टकराया हो।
पोस्टमॉर्टम में बताया गया कि उनके मस्तिष्क में बड़ा सबड्यूरल हेमेटोमा (Subdural Hematoma) पाया गया। इसका मतलब है कि मस्तिष्क और उसकी बाहरी परत (ड्यूरा) के बीच खून जमा हो गया था। यह स्थिति आमतौर पर तेज़ टक्कर या आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के कारण होती है।
अब देखना है कि साहिल के हत्यारे को दिल्ली पुलिस कब गिरफ्तार करती है। एक मां को उसके लाल के लिए कब न्याय मिलेगा। हमारी खबर एक कोशिश नहीं है सरकार तक आवाज जाए और साहिल को न्याय मिले ये संघर्ष है। समाज हित में हमारा एक उचित कदम है। समाज की आवाज है राष्ट्र की आवाज है। साहिल की हत्या पर खामोश क्यों है लोग ??


