सैकड़ों पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर प्रशासन का कड़ा पहरा।
राजनीति में फांसी हनुमान जी की रैली बादल गोसाईं को पुलिस प्रशासन और लोकल नेताओं ने बना दिया बड़ा लीडर
हिंदुओं और हनुमान भक्तों में दिखा आक्रामक आक्रोश, सभी हिंदूवादी नेता रैली पर खामोश, यही है हिंदू राष्ट्र

tv24now Head Quarter Mumbai,
मुंबई – अंधेरी पूर्व, आज दिनांक 5 अप्रैल जेबी नगर से बादल गोसावी और हिंदू सनातनी हनुमान भक्तों की हनुमान जी की रैली का आयोजन था। लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दिया। महाराष्ट्र में सूबे की सरकार भगवा झंडेवाली है जिसका मुखिया देवेन्द्र फडणवीस उर्फ देवा भाऊ के नाम से जाना जाता है। बादल रैली नहीं निकाले इसीलिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा बंदोबस्त किया है। इससे साफ साफ पता चलता है कि बादल बड़ा नेता है उसका कद राज्यसभा, लोकसभा सांसद या कोई कैबिनेट मंत्री के जैसा है। सवाल उठता बादल से परेशान क्यों है प्रशासन ??
क्या वो टी राजा सिंह जैसा बेबाक हिंदी लीडर बन चुका है। लोगों की जुबान से निकल भी गया है कि अंधेरी का टी राजा बादल गोसाईं है।
बादल ने कई हिंदूवादी नेताओं से गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी हनुमान जी की रैली निकालने में मदद या हामी नहीं भरी। बादल नहीं झुका यहां पर भारत के हिंदुओं का सम्मान झुका है।
बादल ने शांति पूर्वक धरना भी दिया तस्वीर में स्लोगन बोर्ड से साफ साफ पता चल रहा है कि ऐसी सूचना मिली है कि बादल गुज्जरों की पार्टी ज्वाइन करेंगे और अगले साल हनुमान जी की रैली दमदार और गाजे बाजे के साथ निकालेंगे। गुज्जरों का आंदोलन कैसा होता है पूरे भारत वर्ष को पता है।


