best news portal development company in india

OBC बांद्रा विधानसभा अध्यक्ष संदीप उद्धरकर वार्ड 87 के लिए फिट चेहरा

SHARE:

हमने जनता के घरों को बसाने का काम किया है ना कि औरों की तरह उजाड़ने का काम – संदीप उद्धरकर 

संदीप सामाजिक कामों के लिए और लोगों के सुख दुख में उपस्थित होने के लिए जाने जाते हैं

मुंबई ब्यूरो tv 24 now 

मुंबई – मिली खबरों के मुताबिक मुंबई महानगरपालिका के चुनाव का आगाज होने वाला है इसीलिए मुंबई के अलग-अलग वार्ड की कैटेगरी लगभग तय करने का काम किया जा रहा है। उसी में से एक वार्ड 87 है जो काफी प्रसिद्ध है। शिव सेना का गढ़ माना जाता है। यह वार्ड सांताक्रुज पूर्व में स्थित है। यहीं के एक भूमि पुत्र संदीप उद्धरकर हैं। जो समाज सेवा के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास आघाड़ी से चुनाव लड़ चुके हैं। यह नाम जनता के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

बंगाली में एक कहावत है ” दुखेर पेरा ” इसका अर्थ है कि दुख का साथी सुख में तो हर कोई आ जाता है। यह कहावत संदीप उद्धरकर के ऊपर ठीक फिट बैठती है। संदीप ने किसी को नुकसान नहीं दिया। लोगों के घरों को उजाड़ने का काम नहीं किया है। कुछ ऐसे भी हैं जो खुद से अपनी पीठ थपथपाते हैं वो लोग कोरोना काल में छुपे हुए थे।

संदीप का जन्म पालन पोषण मुंबई के सांताक्रूज पूर्व में ही हुआ है। उनके पिता जी कट्टर शिव सैनिक थे। संदीप को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ओ बी सी का बांद्रा विधानसभा अध्यक्ष पद दिया गया है और अपनी जिम्मेदारी से कम कर रहे हैं। वो भी 87 वार्ड से इच्छुक हैं। लोग चाहते भी हैं कि संदीप को भाजपा की तरफ से टिकट मिले क्योंकि वो लोकल रहिवासी है हर वर्ग में अच्छे रिश्ते हैं। जनता के बीच यह नाम गूंज रहा है। नया चेहरा चाहती है जनता

Ajay Sharma
Author: Ajay Sharma

Leave a Comment