लश्कर – ए – तैयबा द्वारा दिल्ली पर हरकत के संकेत – सूत्र

tv24now Head Quarter Mumbai,
मुंबई – देश की राजधानी दिल्ली में आतंकवादी संगठन लश्कर – ए – तैयबा द्वारा माहौल खराब करने की साजिश के NIA को संकेत मिले हैं सूत्रों के अनुसार, चांदनी चौक और लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली पुलिस ने बड़ा दी है। निगरानी विभाग की नज़र हर संदिग्ध व्यक्ति पर होगी।
हिंदुस्तान के पर्व त्यौहार पर और भीड़ भाड़ वाले इलाके को निशाना बनाने की कोशिश हमेशा आतंकवादी करते आ रहे हैं।
एजेंसियों को मिले अलर्ट के बाद राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर लाल किला और चांदनी चौक के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
इनपुट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद फरवरी माह को मस्जिद में हुए धमाके के बाद बदले की भावना से भारत के बड़े शहरों में IED हमलों की योजना बनाई जा सकती है।
इसीलिए संज्ञान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। मंदिरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


