लॉरेंस के नाम से हफ्ता मांगने वाले चवन्नी छाप गुंडों को बोरीवली ने धर दबोचा

DCP संदीप जाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जानकारी

tv24now Head Quarter Mumbai,
Mumbai – लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बोरीवली के ज्वेलर्स से हफ्ता मांगने वाले चवन्नी छाप टपोरी गुंडों को बोरीवली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जोन ११ के DCP संदीप जाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी है कि सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बोरीवली के एक ज्वेलर्स से लाखों का हफ्ता मांग रहे थे। इन सबका मास्टर माइंड का नाम भी लिया गया है।
मुंबई में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग अपना सिक्का जमाने के लिए ताकत का डंका पीटने लगा है। लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क ( LBN) हुआ एक्टिव।


